12 Dec, 2023 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer
प्रश्न. ‘विकसित भारत 2047: वॉयस ऑफ यूथ’ पहल की शुरुआत किसने की है?
उत्तर: नरेंद्र मोदी
प्रश्न. मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर: मोहन यादव
प्रश्न. क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स 2023 में भारत की रैंक क्या है?
उत्तर: 7 वां
प्रश्न. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर: विष्णुदेव साय
प्रश्न.हाल ही में किस देश ने ‘जुके-2 वाई-3 वाहक रॉकेट’ को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है?
उत्तर: चीन
प्रश्न. हाल ही में प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ को ग्लोबल लीडर्स की अप्रूवल रेटिंग लिस्ट में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर: प्रथम
प्रश्न. हाल ही में किस तिथि को ‘मानवाधिकार दिवस‘ (Human Rights Day 2023) मनाया गया है?
उत्तर: 10 दिसंबर
प्रश्न. हाल ही में ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ (RBI) ने स्वास्थय सेवा और शिक्षा के लिए UPI की सीमा बढ़ाकर कितनी कर दी है?
उत्तर: 5 लाख रूपये
प्रश्न. हाल ही में यूनियन बैंक ने डिजिटल परिवर्तन के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर: एक्सेंचर
प्रश्न. हाल ही में कहाँ में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन 2023’ (GPAI Summit) का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न. हाल ही में किस राज्य के ‘राजमुंदरी हवाई अड्डे’ पर एक टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी गयी है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
प्रश्न. 10 दिसंबर, 2023 को फ्रांस के सेर्गी में किस तमिल कवि और दार्शनिक की प्रतिमा का अनावरण किया गया?
उत्तर: संत तिरुवल्लुवर
प्रश्न. यूनिसेफ की जेनरेशन अनलिमिटेड ने भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से 8 दिसंबर, 2023 को युवाओं को पर्यावरण पहल में सशक्त बनाने के लिए दुबई में किस पहल का शुभारंभ किया?
उत्तर: “ग्रीन राइजिंग” पहल
प्रश्न. केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 10 दिसंबर, 2023 को खेलो इंडिया पैरा गेम्स का उद्घाटन कहाँ किया?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न. 10 दिसंबर, 2023 को अर्थशास्त्री जेवियर माइली ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
उत्तर: अर्जेंटीना
प्रश्न. 10 दिसंबर, 2023 को पूर्वी क्षेत्री परिषद की 26वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई?
उत्तर: पटना
प्रश्न. राष्ट्रीय- 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर: मध्य प्रदेश की अमी कमानी
प्रश्न. 10 दिसंबर, 2023 को गुवाहाटी मास्टर्स 2023 बैडमिंटन स्पर्धा मे महिला डबल्स का खिताब किस महिला जोड़ी ने जीता?
उत्तर: भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो
प्रश्न. भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित एडमिरल कप 2023 किसने जीता?
उत्तर: इटली
मुख्य बिन्द
- भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. जबकि चीन, जुलाई-सितंबर के दौरान 4.9 प्रतिशत की विकास दर रही है.
- 2023-24 की दूसरी तिमाही में वर्तमान कीमतों पर जीडीपी या सकल घरेलू उत्पाद 71.66 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की दूसरी तिमाही में यह 65.67 लाख करोड़ रुपये था.
- कृषि क्षेत्र की जीवीए (ग्रॉस वैल्यू एडेड) वृद्धि सितंबर 2023 तिमाही में घटकर 1.2 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 2.5 प्रतिशत थी.
- विनिर्माण क्षेत्र के जीवीए में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में इसमें 3.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी.
- खनन और उत्खनन में उत्पादन दूसरी तिमाही में बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया, जिसमें एक साल पहले 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी.
- इसके अनुसार 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारत की अर्थव्यवस्था (GDP) 7.6 प्रतिशत की गति से आगे बढ़ी है. पिछले वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2 प्रतिशत रही थी.
- अर्थव्यस्था के वृद्धि दर्ज करने का प्रमुख कारण विनिर्माण, खनन और सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन है. जिसके परिणामस्वरूप भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाला देश बन गया है.
- हालांकि वित्त वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही की तुलना में भारत के अर्थव्यवस्था की विकास दर कम रही है. प्रथम तिमाही में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही थी.
Discover more from Muft Shiksha™ | मुफ्त शिक्षा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.