22 JAN, 2024 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer

प्रश्न: हाल ही में ‘Rupay प्राइम वॉलीबॉल लीग‘ (PVL) सीजन-3 का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?

उत्तर: ऋतिक रोशन

प्रश्न: हाल ही में किसे ‘सशस्त्र सीमा बल’ (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

उत्तर: दलजीत सिंह

प्रश्न: हाल ही में किसे रिकॉर्ड 8वीं बार ‘बाल्कन एथलीट ऑफ द ईयर’ चुना गया है?

उत्तर: नोवाक जोकोविच

प्रश्न: हाल ही में किस राज्य में ‘पक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव’ शुरू हुआ है?

उत्तर: अरूणाचल प्रदेश

प्रश्न: ‘महतारी वंदना योजना’ हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी?

उत्तर: छत्तीसगढ़

प्रश्न: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे किस घराने से थी, जिनका हाल ही में निधन हो गया?

उत्तर: ‘किराना घराना’

प्रश्न: केंद्र ने 16वें वित्त आयोग के लिए पदों के सृजन की मंजूरी दी, 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन है?

उत्तर: डॉ. अरविंद पनगढ़िया

प्रश्न: 75वें एमी अवार्ड में ‘सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़’ का खिताब किसने जीता?

उत्तर: सक्सेशन

प्रश्न: विश्व का पहला परमाणु बैटरी

उत्तर: चीन के बीजिंग की एक स्टार्टअप बीटावोल्ट (Betavolt) के द्वारा एक सिक्के से भी छोटे आकार का परमाणु बैटरी को विकसित किया गया है। इस बैटरी में Ni-63 समस्थानिक का प्रयोग किया गया है जो बिना रिचार्ज के 50 वर्षों तक ऊर्जा देती रहेगी।

प्रश्न: मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान

उत्तर: हाल ही में असम के महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण के लिए असम सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान को शुरू किया गया। इस अभियान को लखपति बैदेव योजना के नाम से भी जाना जा रहा है।इस योजना के अंतर्गत असम के महिलाओं को काम करने का स्किल सिखाया जाएगा जिससे महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

प्रश्न: पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले के पक्के टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में निशि जनजाति निवास करती है इसी जनजाति द्वारा पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल मनाया गया।

प्रश्न: रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किस शहर में किया है?

उत्तर: बेंगलुरु

प्रश्न: 2024 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार कितने बच्चो को दिए जाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर: 19 बच्चों

प्रश्न: हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘माई स्कूल-माई प्राइड’ अभियान शुरू किया है?

उत्तर: हिमाचल सरकार

प्रश्न: फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्रीज की किस कंपनी ने हाल ही में जागृत कोटेचा को अपना नया CEO बनाया है?

उत्तर: पेप्सिको इंडिया

प्रश्न: चैल हिल स्टेशन भारत के निम्न स्थानों में से कहा स्थित है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

प्रश्न: भारत के किस राज्य में प्रतिवर्ष ‘तारनेतर’ मेला लगाया जाता है?

उत्तर: गुजरात

प्रश्न: कौन सा जिला मध्यप्रदेश राज्य के चंबल संभाग के तीन जिलों में नहीं है?

उत्तर: छिंदवाड़ा

प्रश्न: कौनसा क्षेत्र भारत का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है?

उत्तर: झारिया


Discover more from Muft Shiksha™ | मुफ्त शिक्षा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.