27 JAN, 2024 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer

प्रश्न: भारत ने वस्तुओं के भौगोलिक संकेतक(पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 1999 को किसके दायित्वों का पालन करने के लिये अधिनियमित किया?

उत्तर: विश्व व्यापार संगठन

प्रश्न: हाल ही में किस क्रिकेटर को ICC द्वारा इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023′ चुना गया है?

उत्तर: रचिन रवींद्र

प्रश्न: किस राज्य के पोलाची में ‘इंटरनेशनल बैलून फेस्टिवल का 9वां संस्करण शुरू हुआ है?

उत्तर: तमिलनाडु

प्रश्न: हाल ही में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहाँ के ‘सालार जंग संग्रहालय’ में पांच नई दीर्घाओं का उद्घाटन किया है?

उत्तर: हैदराबाद

प्रश्न: हाल ही में कहाँ ‘अंतरराष्ट्रीय डेजर्ट फेस्टिवल 2024’ का आयोजन किया जाएगा?

उत्तर: जैसलमेर

प्रश्न: हाल ही में किसे ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2024’ प्रदान किया गया है?

उत्तर: 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल

प्रश्न: हाल ही में कहाँ 42 दिवसीय ‘महामंडल महोत्सव’ शुरू हुआ है?

उत्तर: अयोध्या

प्रश्न: न्यायमूर्ति प्रसन्ना भालचंद्र वराले ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ?

उत्तर: जस्टिस प्रसन्ना बी वराले को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया. उनके शपथ लेते ही शीर्ष अदालत में मुख्य न्यायाधीश समेत 34 न्यायाधीशों की पूरी संख्या हो जाएगी. प्रस्ताव में जस्टिस वराले को 23 साल की कानूनी प्रैक्टिस के साथ बेदाग आचरण और सत्यनिष्ठा वाले न्यायाधीश के रूप में बताया गया था.

प्रश्न: राष्ट्रपति मुर्मू ने 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ चुनावी आचरण पुरस्कार प्रदान किए ?

उत्तर: चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 2023 में चुनावों के सुचारू संचालन के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार दिया गया।

प्रश्न: लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व किया ?

उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, वीएसएम दूसरी पीढ़ी के अधिकारी को 16 दिसंबर 1989 को पैराशूट रेजिमेंट की तीसरी बटालियन में शामिल किया गया था.

प्रश्न: हाल ही में अंतराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर: 26 जनवरी

प्रश्न: हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहाँ वर्चुअल मोड से ई-बसों का उद्घाटन किया है ?

उत्तर: जम्मू

प्रश्न: हाल ही में किसने पहला अंतराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिताब जीता है ?

उत्तर: श्रीजा अकुला

प्रश्न: हाल ही में BSF ने किस जवान को मरणोंपरांत ‘राष्ट्रीय पदक मिला है ?

उत्तर: सांवला राम विश्रो और शिशुपाल सिंह

प्रश्न: हाल ही में साइकिलिंग में वेलोड्रम में लड़कियों की करिन दौड़ में विमला माचरा ने कौनसा पदक जीता ?

उत्तर: स्वर्ण

प्रश्न: हाल ही में WADA के 10 साल के वैश्विक अध्ययन में सबसे खराब देश कौनसा बना है ?

उत्तर: रूस

प्रश्न: हाल ही में किसने गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व किया ?

उत्तर: भावनीश कुमार

प्रश्न: हाल ही में किसने शतरंज में चार बार महिला की विश्व चैंपियन चीन की वेंजूनजू को हराया है ?

उत्तर: आर प्रागानंद

प्रश्न: हाल ही में ‘थाईपुसम त्यौहार’ कहाँ मनाया गया है ?

उत्तर: तमिलनाडु

प्रश्न: हाल ही में अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का नाम बदलकर क्या रखा गया है ?

उत्तर: मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला


Discover more from Muft Shiksha™ | मुफ्त शिक्षा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.