20 FEB, 2024 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer

प्रश्न. ‘37वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला’ कहाँ में सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हुआ है?

उत्तर: हरियाणा के फरीदाबाद

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के संभल में किसका शिलान्यास करेंगे?

उत्तर: ‘श्री कल्कि धाम’

प्रश्न. कौन भारत का सबसे ज्यादा ‘इलेक्ट्रिक बसों’ वाला शहर बना है?

उत्तर: दिल्ली

प्रश्न. किस संस्कृत विद्वान को प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

प्रश्न. किसका 12वां संस्करण विशाखापत्तनम में 19 से 27 फरवरी तक आयोजित जाएगा?

उत्तर: मिलन अभ्यास

प्रश्न. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर: IIT रुड़की

प्रश्न. हाल ही में किस चाइल्ड आर्टिस्ट का 19 वर्ष की आयु में निधन हुआ है?

उत्तर: सुहानी भटनागर

प्रश्न. एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में किसने गोल्ड मेडल जीता है?

उत्तर: हरमिलन बैंस

प्रश्न. ‘ताज महोत्सव 2024‘ उत्तर प्रदेश के आगरा में कब से कब तक आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: 18 से 27 फरवरी

प्रश्न. किस मशहूर गीतकार और कवि को प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर: ‘गुलजार’

प्रश्न. ‘60वें म्‍युनिख सुरक्षा सम्‍मेलन’ का आयोजन कहाँ में किया गया है?

उत्तर: जर्मनी

स्पोर्ट (SPORTS)

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड: 18 फरवरी को मलेशिया में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 का फाइनल मैच खेला गया। इसमें भारत ने थाईलैंड को 3-2 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। भारत ने पहली बार (मेंस और विमेंस) इस चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है।

पीवी सिंधु ने सुपानिडा काटेथोंग को 21-12, 21-12 से हराकर 1-0 से बढ़त दिलाई।

17 साल की अनमोल खरब ने चोईकीवोंग पोर्नपिचा को 21-14, 21-9 से हराते हुए भारत को 3-2 की खिताबी जीत दिला दी।

2016 से खेली जा रही बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का यह 5वां एडिशन था।

इंडियन विमेंस टीम चैंपियनशिप में पहली बार कोई मेडल जीती है।

मेंस टीम इससे पहले 2016 और 2020 में ब्रॉन्ज जीत चुकी है।

नेशनल (NATIONAL)

ISRO की INSAT-3DS सैटेलाइट लॉन्च: 17 फरवरी को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने सैटेलाइट INSAT-3DS को लॉन्च किया। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शाम 5:35 बजे लॉन्च किया गया। यह 10 साल तक मौसम की सटीक जानकारी देगा।

इस रॉकेट में इमेजर पेलोड, साउंडर पेलोड, डेटा रिले ट्रांसपोंडर और सैटेलाइट एडेड सर्च एंड रेस्क्यू ट्रांसपोंडर लगाया गया।

इनसैट को भारत की कम्युनिकेशन, टेलिकास्ट, मौसम विज्ञान और सर्च एंड रेस्क्यू की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

2274 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट अर्थ साइंस, IMD, NIOT, मौसम पूर्वानुमान केंद्र और भारतीय राष्ट्रीय केंद्र के तहत विभिन्न विभागों को सेवा प्रदान करेगा।

इनसैट एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा लोकल कम्युनिकेशन सिस्टम है।

अवॉर्ड (AWARD)

गुलजार को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलेगा: 17 फरवरी को ज्ञानपीठ चयन समिति ने 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा की। पीठ ने इस साल के पुरस्कार के लिए मशहूर गीतकार और कवि गुलजार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को इसके लिए चुना गया।

उन्हें 2002 में उर्दू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2004 में पद्म भूषण अवॉर्ड मिला था।
2008 में अकेडमी अवॉर्ड, 2010 में ग्रैमी अवॉर्ड और 2013 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
इसके अलावा उनके नाम 5 नेशनल अवॉर्ड समेत कई और अवॉर्ड्स भी हैं।
यह भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है, इसे भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
इससे सम्मानित होने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है और प्रशस्ति पत्र के साथ ही वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा भी दी जाती है।यह पुरस्कार पहली बार 1965 में मलयालम कवि जी. शंकर कुरुप को उनके कविता संग्रह ओडक्कुझल के लिए दिया गया था।