भारत की महत्वपूर्ण झीलों की सूची

झील क्या है (What is a lake)|

झील जल का वह स्थिर भाग है जो चारो तरफ से स्थलखंडों से घिरा होता है. झील की दूसरी विशेषता उसका एक ही जगह पर बने रहना है. सामान्य रूप से झील भूतल के वे विस्तृत गड्ढे हैं जिनमें जल भरा होता है. झीलों की एक महत्वपूर्ण विशेषता उनका खारापन होता है लेकिन अनेक झीलें मीठे पानी की भी होती हैं. झीलें भूपटल के किसी भी भाग पर हो सकती हैं।

ये उच्च पर्वतों पर मिलती हैं, पठारों और मैदानों पर भी मिलती हैं तथा स्थल पर सागर तल से नीचे भी पाई जाती हैं.इनका विस्तार अलग-अलग होता है; छोटे छोटे तालाबों और सरोवर से लेकर मीठे पानी वाली विशाल सुपीरियर झील और लवणजलीय कैस्पियन सागर तक के भी झील के ही संज्ञा दी गई है.

अधिकांशत: झीलें समुद्र की सतह से ऊपर पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाती हैं, जिनमें मृत सागर, (Dead Sea) जो समुद्र की सतह से नीचे स्थित है, इसका अपवाद है. मैदानी भागों में सामान्यत: झीलें उन नदियों के समीप पाई जाती हैं जिनकी ढाल कम हो गई हो.झीलें मीठे पानी वाली तथा खारे पानीवाली, दोनों होती हैं. झीलों में पाया जानेवाला जल मुख्यत: वर्षा से, हिम के पिघलने से अथवा झरनों तथा नदियों से प्राप्त होता है.हम यहाँ आपको भारत की सभी झीलों के साथ-साथ, वे किस राज्य में हैं, इन झीलों की विशेषताएं क्या हैं, सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानाकारी दे रहे हैं,

भारत की महत्वपूर्ण झीलों की सूची (List of lakes of India) नीचे देखें:

इसे भी पढ़े -  Daily, Monthly Current Affairs for Interviews & Competitive Examinations Question / Answer | 14 Aug, 2023
जम्मू-कश्मीर के महत्वपूर्ण झील
झील का नामस्थान
डल झीलश्रीनगर, कश्मीर की एक प्रसिद्ध झील है।
वुलर झीलजम्मू और कश्मीर के बांदीपुर ज़िले में स्थित एक प्रसिद्ध झील है
बेरीनाग झीलजम्मू-कश्मीर
मानस बल झीलमनसबल झील जम्मू व कश्मीर राज्य में श्रीनगर से उत्तर में गान्दरबल ज़िला में स्थित एक पर्वतीय झील है।
नागिन झीलजम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर की डल झील से लगभग 6 कि.मी. की दूरी पर स्थित है
शेषनाग झीलजम्मू और कश्मीर में अमरनाथ गुफ़ा के पास स्थित एक धार्मिक झील है।
अनंतनाग झीलजम्मू-कश्मीर राज्य में श्रीनगर से 50 किमी दक्षिण-पूर्व में झेलम नदी के किनारे स्थित है।
उत्तराखंड के महत्वपूर्ण झील
झील का नामस्थान
सातताल झीलनैनीताल से 23 किमी दूर स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत झील है। यह झील उत्तराखंड में स्थित हैं।
नैनी झीलउत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र के नैनीताल ज़िले में स्थित है। इस झील के तट पर नैनीताल नगर स्थित है।
राकसताल झीलराक्षसताल तिब्बत में एक झील है जो मानसरोवर और कैलाश पर्वत के पास, उनसे पश्चिम में स्थित है।
मालाताल झीलउत्तराखंड
देवताल झीलउत्तराखंड
नौकुछियाताल झीलउत्तराखंड
खुर्पाताल झीलखुर्पाताल भारत के उत्तराखंड राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल से 12 किलोमीटर (39,000 फीट) आगे स्थित एक झील है।
राजस्थान के महत्वपूर्ण झील
झील का नामस्थान
राजसमंद झीलराजस्थान के कांकरोली-राजनगर टाउन में स्थित है।
पिछौला झीलपिछोला झील उदयपुर के पश्चिम में पिछोली गांव के निकट इस झील का निर्माण राणा लखा के काल में पीछू चिड़िमार बंजारे ने करवाया था। महाराणा उदयसिंह द्वितीय ने इस शहर की खोज के बाद इस झील का विस्तार कराया था।
सांभर झीलराजस्थान राज्य में जयपुर नगर के समीप स्थित यह लवण जल (खारे पानी) की झील है।
जयसमंद झीलयह राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील को एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील होने का गौरव प्राप्त है। यह उदयपुर जिला मुख्यालय से 51 कि॰मी॰ की दूरी पर दक्षिण-पूर्व की ओर उदयपुर-सलूम्बर मार्ग पर स्थित है।
फतेहसागर झीलराजस्थान के उदयपुर ज़िले में स्थित एक झील है जिसका पुनर्निर्माण महाराणा फतेहसिंह द्वारा करावाया गया था।
डीडवाना झीलराजस्थान राज्य के नागौर जिले में स्थित है
लूणकरणसर झीललूणकरणसर झील एक प्लाया झील है जो अपस्फीति से बनी है। यह एक नमक की झील है और राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है।
इसे भी पढ़े -  13Dec, 2023 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer